क्यूं परेशान है मुस्लिम...?
दोस्तों, आज पूरे मुल्क मैं एक अफ़रा तफ़री का माहौल है, हर तरफ़ से मुसलमान को निशाना बनाने के साथ राजनीति करने का साधन बना लिया है, ख़ासकर यूपी सरकार मैं मुसलमानों के नाम पर बनी सड़कें, इमारते, रेलवे स्टेशन और शहरों के नाम बदलकर मुसलमानों को चिढ़ाया जा रहा है, सरकार के इशारे पर काम करने वाले लोग रोज़ कोई ना कोई बहाना मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए तलाशते रहते है, कभी घर वापसी को उछालकर तो कभी लव जिहाद और गौकशी के नाम पर, लेकिन मुसलमान सबकुछ बड़े ही शांत होकर सह रहा है, कई घटना ऐसी थीं जिससे कुछ लोगों को ख़ून मैं उबाल लाया मगर समाज के समझदार लोगों ने समझा बुझाकर शांत कर दिया.
अब सवाल ये कि क्या मुसलमान इतना कमज़ोर है या उसकी समझ उम्र से कई गुना बढ़ गई है जो बिना लीडरशिप के भी बड़ी ही शांति से सबकुछ देख रहा है, वो भी तब जब दिल्ली देश की राजधानी मैं धर्म के नाम पर दंगे हुए, लेकिन पड़ोसी राज्यों मैं कहीं कोई घटना नहीं हुई, ये बड़ी ही समझदारी का काम था, जबकि दिल्ली दंगे क्यूं हुए ये सबके सामने था, दिल्ली का चुनाव...?
khidmatulmuslimeenehind@gmail.com
Comments
Post a Comment